jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

US की और बढ़ रहे शरणार्थियों को ट्रंप की दो टुक, वापिस लोट जाएं

शरणार्थियों को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नजरिया नहीं बदला है। ट्रंप ने मेक्सिको से लगी दक्षिणी सीमा की तरफ बढ़ रहे लोगों को सीधे तौर पर वे अपने देश वापस जाएं और लाखों अन्य लोगों की तरह अमरीकी नागरिकता के लिए आवेदन करें।

- Install Android App -

स्थिती हो सकती है गंभीर
करीब 5,000 से 7,000 लोगों का कारवां, जिनमें ज्यादातर तीन लातिन अमरीकी देशों  अल सल्वाडोर, होंडुरास और ग्वाटेमाला – से हैं, मेक्सिको के रास्ते अमरीका में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़ रहा है।  इस काफिले में शामिल लोगों के लिए ट्रंप का यह सीधा संदेश तब आया जब कुछ ही घंटे पहले उन्होंने कहा था कि वह लोगों को अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोकने के लिए मेक्सिको से लगी देश की दक्षिणी सीमा पर सेना को तैनात कर रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने इस स्थिति को राष्ट्रीय आपातकाल बताया था।

साल में दूसरा घटना
ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि काफिले के लोगों से कहना चाहता हूं कि हम लोगों को अमरीका में अवैध रूप से रहने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। वापस अपने देश जाइए और अगर आप आना चाहते हैं, तो लाखों अन्य लोगों की तरह नागरिकता के लिए आवेदन करिए। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शरणार्थियों  के दल में बहुत से लोग बांग्लादेश समेत दक्षिण एशिया के लोग हैं। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है जब शरणार्थी एक कारवां बनाकर कूच कर रहे हैं।