jhankar
ब्रेकिंग
Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, सतना के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हरदा में अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि । वरिष्ठ अधिवक...

Vidhwa Pension Yojana : अविवाहित बहनों को हर महीने मिलेंगे इतने रुपयें, जानें कैसे करें आवेदन

Vidhwa Pension Yojana : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अविवाहित महिलाओं/ बहनों के लिए एक पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं एवं बहनों को हर महीने पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। अगर आप भी मध्यप्रदेश के निवासी हैं तो आपको इस योजना के बारे में आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता के विषय में अधिक जानकारी एकत्र करनी चहिए और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना आवश्यक करना चाहिए।

Vidhwa Pension Yojana 2023

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। और उनमें से एक योजना ‘मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना’ है। इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के जरिए आवेदन करने वाली महिलाओं को 600 रुपए प्रतिमाह माह दिए जाते हैं। हालाकि इस योजना की पात्रता पूर्ण करने पर ही आप आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। नीचे आपको दोनों ही तरीकों के बारे में आसान चरण दिए गए है जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • अविवाहित प्रमाण पत्र (लिखित)

- Install Android App -

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना के लिए महीला की न्यूनतम आयु 50 वर्ष और महिला को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इसके साथ महिला आयकारदाता नहीं होनी चाहिए और आवेदक महिला का शासकीय सेवा, नगर निगम अथवा किसी संस्था में कार्यरत नही होना चाहिए।

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल’ https://socialsecurity.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। या फिर आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेज और फार्म संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। आप नज़दीकी पंचायत या वार्ड कार्यालय में भी आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन के बाद आपको संबंधित कार्यालय से पावती दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन स्वीकृत होने पर पेंशन प्रपोजल में महिला का नाम जोड़ा जाएगा और रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज किया जाएगा। इसके आलावा दस्तावेज़ सही नहीं पाए जाने पर आवेदिका को इसकी जानकारी लिखित रुप में दी जाएगी और कारण साहित स्पष्ट किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह 600 रुपए डॉयरेक्ट बैंक खाते में दिए जाएंगे। जिसके लिए आपके खाते में डीबीटी सक्रिय होना आवश्यक है।