jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

विनेश फोगाट का हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, 1 अक्टूबर से होंगे विधानसभा चुनाव !

मकडाई एक्सप्रेस 24 हरियाणा।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये सभी पार्टियां अपनी-अपनी राणनीति बनाने में जुट गई है। क्या विनेश लडेंगी चुनाव  प्रदेश मे इस समय राजनीतिक हलके मे पहलवान विनेश फोगाट के भी चुनाव लड़ने की चर्चा चल हो रही है।

जींद में कार्यक्रम के दौरान विनेश फोगाट ने राजनीति में आने के सवाल पर जबाब देते कहा

”मुझे नहीं पता जो भी राजनीतिक बातें हो रही है, बहुत दिन से मेरे ऊपर प्रेशर भी है. आपकी उम्मीदें भी हैं। परमात्मा मुझे जो भी रास्ता दिखाएगा, मैं वो करूंगी. रही बात कुश्ती की तो वो भी मुझे नहीं पता कि मैं कर पाऊंगी या नहीं.”

कुश्ती से संन्यास लेने के बारे में जब विनेश फोगाट से पूछा गया तो उनका कहना था कि जब मेरा मन क्लीयर होगा तो उस दिन सोचूंगी कि आगे क्या करना है?

- Install Android App -

विनेश फोगाट 27 अगस्त मंगलवार को जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर सम्मान समारोह में पहुंची थी। उन्होंने खटकड़ टोल के पास बनने वाले किसानों के शहीद स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

पेरिस ओलम्पिक से आई चर्चा में

ज्ञात हो कि महिला पहलवान विनेश फोगाट उस वक्त काफी चर्चा में आ गईं, जब पेरिस ओलंपिक में अपनी वेट कैटेगरी से मात्र 100 ग्राम अधिक वजन के कारण वो डिसक्वालीफाई हो गईं. लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।

इस मामले में 14 अगस्त को फैसला आया और सीएएस ने भारतीय पहलवान की अपील को सिरे से खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव होने जा रहे हैं. वहीं, 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी