jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली विशाल शौर्य यात्रा

रहटगांव: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रहटगांव तहसील के द्वारा आज नगर में विशाल शौर्य संचलन यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत से पधारे दीपक राज सोनी, विभाग के संगठन मंत्री वीर सिंह के द्वारा सभा को संबोधित किया गया दीपकराज सोनी के द्वारा शौर्य का महत्व बताया गया। और शौर्य यात्रा किस लिए निकल जाती है यह भी बताया गया शौर्य में हिंदू मुस्लिम एकता का भी परिचय दिया गया मदरसा के पास मुस्लिम वर्ग के लोगों के द्वारा बच्चों के द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई शौर्य यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

- Install Android App -

विभिन्न गांव से बजरंग दल के कार्यकर्ता पधारे बजरंग दल तहसील अध्यक्ष विनय पटेल गौर के द्वारा बताया गया कि एक बच्चा जिसकी उम्र 8 साल थी उस बच्चे की चप्पल टूटने के बाद भी शौर्य यात्रा में चल रहा था शौर्य यात्रा में 15 गांव के लोगों और लगभग 450 से 500 की संख्या में लोग थे ।

इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी अच्छा सहयोग रहा थाना प्रभारी माधवेंद्र भदौरिया भी टीम के साथ मौजूद रहे इस दौरान विभाग संयोजक श्रीकांत पटेल, प्रांत सेवा प्रमुख भवानी सिंह, जिला अध्यक्ष हरिदास झुरिया, जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रानू तिवारी, रहटगांव प्रखंड अध्यक्ष नवीन गौर ,नितिन , ललित , शुभांशु , कपिल , रितिक, मोहित , प्रथम, अभिषेक सागर एवं मीडिया प्रभारी राजा गौर एवं बजरंग दल कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित हुए।