jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

22 अप्रैल का बदला हमने 22 मिनट में लिया: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमने 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के एयरबेस आज भी ICU में पड़े हैं।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि यह सत्र भारत के लिए गौरव और विजय का प्रतीक है। उन्होंने इसे “भारत के विजयोत्सव” का अवसर बताया और कहा कि यह जश्न आतंकवाद के खिलाफ देश की निर्णायक कार्रवाई का है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सत्र की शुरुआत में ही मैंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि यह सत्र भारत के गौरव गान का है, यह सत्र भारत के विजयोत्सव का है। जब मैं विजयोत्सव कहता हूं, तो इसका अर्थ है आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने की ऐतिहासिक सफलता।’ मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वह लोकसभा में भारत का पक्ष मजबूती से रखने के लिए खड़े हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता, मैं उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं। मैं देश के 140 करोड़ नागरिकों के स्वर में स्वर मिलाने के लिए यहां खड़ा हूं।’ पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना को खुली छूट दी गई थी। ये भी कहा गया था कि सेना तय करे कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है। ये मीटिंग में साफ-साफ कहा गया था।