मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. में मानसून तो पूरी तरह से विदा हो गया है | बावजूद इसके अभी भी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं विशेषकर लगातार हो रही मौसम प्रणालियो के परिवर्तन ने मौसम विशेषज्ञो को भी हैरत में डाल रखा है। प्रदेश के कई जिलो में आगामी 5 दिनों मे बारिश हो सकती है। ऐसा संकेत नजर आ रहे है। वातावरण में नमी से मौसम भी ठंडा लग रहा हैं | जहां दिन में तापमान अधिक तो रात होते पारा नीचे लुढ़क जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में एक प्रति चक्रवात बनने के कारण हवा का रुख बार – बार बदल रहा है | तो तापमान भी कम ज्यादा हो रहा है। जिससे बारिश की संभावना को बढ़ाया है। अभी न्यूनतम तापमान उमरिया अधिकतम तापमान भोपाल में 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश –
मौसम विभाग के अनुसार बारिश अब पूरी तरह से थम चुकी है | मगर फिर भी आगामी 5 दिनो Mp के कुछ जिलों मं कहीं – कहीं हलकी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, धार, खंडवा, हरदा, खरगोन और बुरहानपुर शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक मौसम प्रणाली बन रही है। इंदौर भोपाल खंडवा नर्मदापुरम संभागो मे बारिश की संभावना है। अब सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है लोगो को गुलावी गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।