jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज हरदा : आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 12 मार्च को लगेगा हरदा : चंडीगढ़ में जिल खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन हरदा : फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत कार्यशाला व गतिविधियों का हुआ आयोजन हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 08 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉ... विक्रांत सिंह कुमरे फिर बने आदिवासी समाज के मसीहा : तमिलनाडु में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए बैतूल के... हरदा : 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मार्च को बहुजन एकता महाआंदोलन कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्ष... आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप

बदलेगा मौसम : भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश की चेतावनी

भोपाल। मौसम विभाग ने मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह हरियाणा क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन को बताया गया है, जिसका असर अगले दो दिनों तक एमपी में बना रहेगा। प्रदेश में ठंड से राहत मिलने के बजाय मुसीबत बढ़ने वाली है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत में बने सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

- Install Android App -

इससे ठंड और तेज होगी। भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना में बारिश के आसार हैं। 28 जनवरी को बारिश का दायरा बदलेगा: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी में बादल और बारिश का असर रहेगा। बारिश और शीतलहर के चलते प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। कई शहरों में रात का तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।

भोपाल में 25-26 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। रीवा में हालत यह रही कि 50 मीटर दूर तक कुछ नजर नहीं आया। रविवार-सोमवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके 2-3 दिन बाद इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। यानी फरवरी की शुरुआत भी बारिश और ठंड के साथ हो सकती है।