हरदा : जिले में 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरूवार को गायत्री शक्तिपीठ भवन हरदा में नशा मुक्ति कार्यशाला व रैली तथा स्वैच्छिक संस्थानों द्वारा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति सप्ताह के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां, प्रतियोगिताएं एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज एवं युवाओं को व्यसनों से दूर रखना है।

