jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

Harda: नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश हेतु 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

हरदा / पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।

- Install Android App -

प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिये आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिये आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। आवेदक किसी शासकीय या अर्द्ध शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ‘प्रवेश परीक्षा’ में शामिल होने के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix तथा कक्षा 11 वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये लिंक के https://cbseitms.nic.in/2024/nvs11 माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।