jhankar
ब्रेकिंग
Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, सतना के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हरदा में अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि । वरिष्ठ अधिवक...

इंदौर के युवक ने नर्मदा के पुल से नर्मदा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया ! पुल पर युवक के साथ थी युवती

युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

खंडवा: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोर टका स्थित नर्मदा नदी के वाहन पुल से एक युवक नीचे कूद गया।ब्रिज पर प्रत्यक्षदर्शी गोताखोर अर्जुन वर्मा ने जब युवक को छलांग लगाते देखा तो। तुरंत आगे दोड़कर नीचे नाव चला रहे युवकों को आवाज़ लगाई ।
मौके पर जगदीश वर्मा एवं अन्य गोताखोर ने नदी में युवक को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।घायल युवक का नाम कार्तिक प्रजापति बताया जा रहा है।

- Install Android App -

मोटक्का पुलिस चौकी को सूचना दी गई। फिलहाल युवक को बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोरटकका पुलिस द्वारा घायल युवक के परिजनों को इंदौर भी सूचना कर दी गई है।

मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की युवक के नर्मदा नदी में छलांग लगाते ही एक युवती भी बदहवास सी हालत में पुल पर दौड़ते हुए देखी गई थी, उसने लोगों को बातचीत में बताया हम कल आए थे और बस से इंदौर लौट रहे थे तभी बस पुल के पास रुकी और कार्तिक ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है की युवती ने ही पुलिस को कार्तिक के परिवार के लोगों के नंबर उपलब्ध करवाए थे।