मकड़ाई समाचार महू। आज शहर कांग्रेस कार्यालय पर इंदौर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव सद्दाम पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर 158 वी जयंती मनाई गई। व स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर पर चलने का प्रण लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महू शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जयसवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू खान, रवि मिश्रा, पुनीत शर्मा, सद्दाम पटेल, विपुल जैन, फिरोज खान, शरीफ खान, गोलू मशादी, दिनेश राठौर, एडवोकेट परवेज़ अहमद, यदुनंदन पाटीदार, मो.आरिफ बाबा, गोलू दरबार, विक्रमसिंह शेखावत, गोलू कुरैशी, मंसूर भाई, अलअमन खान, तौसीफ शाह, फिरोज पटेल, राज चौहान, व अन्य युवा कांग्रेस के साथी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सद्दाम पटेल ने किया व आभार विपुल जैन में माना।
महू से संदीप मौर्य की रिपोर्ट