ब्रेकिंग
दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त पुतिन और ट्रंप अलास्का में करेंगे मीटिंग

रीवा के सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कड़ा रुख,दुष्कर्मी दया के पात्र नही कठोर सजा मिले

मकड़ाई समाचार भोपाल । प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओ में अचानक इजाफा हुआ है। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है। रीवा के मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आरोपियो पर रहम करने की आवश्यकता नही है। नईगढ़ी थाने के अंतर्गत अष्टभुजी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। जहां दर्शन के बाद किशोरी अपने दोस्त के साथ घूमते हुए एक जगह पर बैठकर बात कर रहे थे। तभी आधा दर्जन युवक उनसे आकर विवाद करने लगे। युवक के सामने किशोरी को घसीटकर एकांत स्थान की ओर ले गए। सभी आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपित उनको बंधक बनाए हुए थे| किशोरी व उसका दोस्त आरोपितों से रहम की भीख मांग रहे थे। लेकिन वे नहीं माने। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल पायल छीन ली। उनको धमकाते हुए फरार हो गए। किशोरी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीवा के सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है