ब्रेकिंग
Harda kheti kisani: भारतीय किसान संघ तहसील हरदा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM ... हरदा: सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, होटल व नर्सिंग होम्स में मिलेगी छूट:  शासकीय कार्याल... Big news harda: शीत लहर के कारण 14 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश। Hero Splendor Plus New Price: अब महंगी हुई भारत की सबसे पॉपुलर बाइक, जानें नए दाम और खासियतें हरदा: संगठन महापर्व जिला निर्वाचन का अंतिम चरण पूर्ण!  11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव द... MP Kisan News: मकर संक्रांति पर किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹150 प्रति हेक्टेयर! Gold Silver Rate Today: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट ... Sariya Cement Today Price News: मध्य प्रदेश में बढ़ीं सरिया और सीमेंट की कीमतें, जानिए आज का रेट MP Atithi Shikshak Bharti 2025: मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अंतिम तिथि 31 जनवरी! तुरंत ... PM Awas Yojana Survey 2025: ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खुशखबरी, जानिए कैसे जुड़वाएं सूचि में अपन...

रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बदमाशों ने पति से की मारपीट फिर दिया वारदात को अंजाम…

पीड़िता अपने पति और तीन बच्चों के साथ तीन दिनों के लिए गुंटूर में राजमिस्त्री के काम के लिए आई थी

आंध्र प्रदेश : रविवार के दिन तीन लोगों ने रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार को 25 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने महिला के पति की पिटाई भी की। अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही एक प्रवासी मजदूर का तीन अज्ञात लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। दंपति प्लेटफॉर्म पर सो रहे थे, क्योंकि उन्हें अवनिगड्डा के लिए बस नहीं मिली थी, जहां वे किसी काम से जा रहे थे।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति और तीन बच्चों के साथ तीन दिनों के लिए गुंटूर में राजमिस्त्री के काम के लिए आई थी। शनिवार की देर रात, वे गुंटूर-रेपल्ले यात्री ट्रेन में सवार होकर स्टेशन पर पहुंचे। रात करीब 1 बजे जब वे सो रहे थे तो तीनों आरोपी आए, पीड़िता के पति को जगाया, बगल में ले गए और मारपीट किया। जब उसकी पत्नी ने हस्तक्षेप किया, तो उनमें से दो उसे पास की झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के रेपल्ले रेलवे स्टेशन का है। पीड़िता के पति ने स्थानीय लोगों की मदद से रेपल्ले थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कर्मियों ने इलाके की तलाशी ली और पीड़िता को झाड़ियों में पाया। उसने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसके घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तलाशी दलों का गठन किया और रेपल्ले से सभी बाहर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की जांच किया।
मामले में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वी. रजनी ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने घटना के बारे में जिला एसपी से बात किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। मंत्री ने कहा कि सरकार अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने पीड़िता को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।