ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

हंडिया:भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस,पार्टी संस्थापकों को किया याद

मकड़ाई समाचार हंडिया।भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को श्री रिद्धनाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र जैन तथा वरिष्ठ नेता प्रहलाद पटेल कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे और पार्टी संस्थापकों के चित्र को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है और कार्यकर्ता ही संगठन का विकास करते हैं, भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार अग्निहोत्री,अवंतिका प्रसाद तिवारी,मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, मंडल महामंत्री मुकेश ओझा, नगराध्यक्ष सुनिल वर्मा,राहुल खत्री,विशाल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे,