ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे प्रेमी की मौत के बाद उसके दोस्त ने प्रेमिका का किया शोषण! फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर कि... हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रमुख सचिवम.प्र. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग और संचालनाय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 08 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से 10 मार्च 2021 तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश दिये गये। प्रमुख सचिव श्री अशोक शाह ने कहा कि विभाग की मंशा है कि प्रदेश की सभी बालिकाऐं अपराजिता बने। तीन दिवसीय समारोह का उद्देश्य है कि जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं के हुनरटेलेन्टप्रतिभा उभर कर सामने आये। 08 एवं 09 मार्च को यह कार्यक्रम डिग्री कॉलेज हरदा प्रागंण में संपन्न किये जायेगे।

- Install Android App -

      कार्यक्रम अंतर्गत 08 एवं 09 मार्च 2021 को महिला उद्यमियों एवं महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी हेतु हुनर हाट, 08 मार्च 2021 को जेंडर चैंपियन्समहिला उद्यमीविशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं की संगोष्ठी हेतु SHEROES TALKS, 08 एवं 09 मार्च 2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 08 मार्च 2021 को महिला सशक्तिरण संबंधी विषय पर जिला पंचायत के विशेष सत्रसभी जनपदों में जनपद के विशेष सत्र का आयोजन एवं सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाबालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन एवं शुभारम्भ तथा 09 एवं 10 मार्च 2021 को नेहरू स्टेडियम हरदा में महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु सेफ्टी वॉक का आयोजन किया जावेगा।