jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष लेख योग: शरीर, मन और आत्मा का संयोग : डॉ. प्रगति जैन शिक्षाविद

पवन प्रजापत धार मनावर

योग साधना भारत की प्राचीन महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। यह मानव जीवन के समग्र कल्याण में सहायक है। यह एक आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक अभ्यास है जिसे सभी को जीवन में अपनाना चाहिए। वर्तमान की अंधाधुंध भागदौड़ वाले जीवन में योग अति महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से हम शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलित स्थापित कर आनंद, समृद्धि और शांति की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं। बच्चा हो या बड़ा आज हर कोई तनावग्रस्त है। ऐसे में योग हमें अवसाद, चिंता और मानसिक तनाव से निजात दिलाने में मदद करता है । यह हमें सत्य और स्वयं की पहचान कराता है एवं जीवन में स्थिरता प्रदान कर सकारात्मकता की ओर प्रेरित करता है । यह हमें स्वयं में छुपी असीम संभावनाओं को ढूंढने में मददगार है।

स्वस्थ, सुखी व समृद्ध जीवन की प्राप्ति योग के माध्यम से ही संभव है। कहा जाता है – ‘मन सधे तो सब सधे’ अर्थात यदि मन पर नियंत्रण हो तो बाकी सभी स्थितियों व समस्याओं पर नियंत्रण पा सकते हैं। यह न केवल शारीरिक रोगों को दूर करता है वरन् एकाग्रता बढ़ाकर आत्मा के साथ गहरा संबंध बनाने की शक्ति भी प्रदान करता है। सभी को योग के महत्व को समझने व अपने जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए। इसी के माध्यम से विश्व शांति स्थापित की जा सकती है। जिस देश में, जिस वेश में, जिस हाल में रहो, संकल्पित रहो, योग की शरणा में रहो।05:35 PM

- Install Android App -