ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

अगले 24 घंटे में मौसम में होगा परिवर्तन, प्रदेश में होगी बारिश जानिए कहां कहां होगी बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। साथ ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में वर्षा हुई। भोपाल में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ीं।

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी बिहार से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो गंगटोक से होकर जा रही है। उधर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण जहां तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साथ ही आंशिक बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। उधर समुद्री तूफान बिपर्जय के गुरुवार रात को गुजरात के जखाऊ तट पर टकराने की संभावना है। इसके असर से शुक्रवार रात से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।