jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

अतिरिक्त काउंटर खोलें निगम= श्री भावसार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को होना पड़ रहा है परेशान

खंडवा। लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने को लेकर जहां महिलाएं सर्वर डाउन से परेशान है । तो वही समग्र आईडी संशोधित कराने के लिए भी महिलाओं को नगर निगम काउंटर पर परेशान होता हुआ देखा जा सकता है । इस और चुने हुए जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। उक्त टिप्पणी करते हुए
शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि योजना का लाभ तो बाद में मिलेगा लेकिन उससे पहले ही महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है इस और जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। संवेदनशील कलेक्टर ने 1 दिन पूर्व ही आदेश निकाला था कि डॉक्यूमेंट संशोधित के लिए अगर कोई राशि की मांग करता है तो उस पर केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी लेकिन फिर भी उनके अधीनस्थ कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
श्री भावसार ने जिला कलक्टर से मांग की है कि नगर निगम मैं अतिरिक्त काउंटर खुलवाया जाए एवं भर गर्मी में परेशान हो रही महिलाओं के लिए पानी की व्यवस्था भी की जाए क्योंकि महिलाओं के साथ मासूम बच्चे भी रहते हैं l