मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। अब तक आपने शादियों में कई बार दुल्हन को रोते हुए देखा होगा। विदाई पर तो पूरा माहौल ही भावुक होता है, लेकिन शादी के दौरान भी कई बार दुल्हन और उसके परिवार वालों की आंखें भर आती है। बेटी के घर छोड़ने के खयाल भर से उसके और माता पिता की आंखें गीली हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने अपनी ही शादी में दूल्हे को रोते हुए देखा है।
दरअसल शादी के दिन अपनी दुल्हन को लहंगे में सजी धजी देखकर दूल्हा इतना इमोशनल हो गया कि रो पड़ा। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि दुल्हन ने रेड और क्रीम कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और जैसे ही दूल्हा उसे देखता है, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता और रो पड़ता है। इसके बाद आसपास खड़े रिश्तेदार उसे चुप कराते हैं। ये बहुत ही भावुक वीडियो है और दुल्हन भी अपने होने वाले पति का ये रूप देखकर आश्चर्य में पड़ जाती है। इस वीडियो को अब सैंकड़ों लोग देख रहे हैं और इस क्यूट इमोशनल मूमेंट को बहुत सारा प्यार दे रहे हैं।