ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अपहरण के आरोपी कानून मंत्री ने दिया इस्तीफा

मकड़ाई समाचार बिहार| नवगठित महागठबंधन सरकार को आज पहला झटका लगा है। राजद खेमे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवगठित महागठबंधन सरकार ने वो कानून मंत्री बनाए गए थे। हालांकि शपथ ग्रहण के दिन ही उनपर चल रहा अपहरण का एक पुराना केस सामने आया था। जिसके कारण वो विवादों में घिर गए थे। अपहरण के आरोप में विवाद के बाद बुधवार को ही कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। बुधवार देर शाम उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।जिस दिन बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रियों का शपथ चल रहा था, उसी दिन कार्तिकेय सिंह के शपथ ग्रहण के बाद उनपर चल रहे अपहरण केस की जानकारी सामने आई थी। अपहरण के उस केस में कार्तिकेय सिंह को जिस दिन कोर्ट में पेश होना था उस दिन वो राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस कारण कार्तिकेय सिंह के साथ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर भी भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने हमला किया था।हालांकि तब तेजस्वी सहित लालू प्रसाद ने भी कार्तिकेय सिंह का बचाव किया था।