ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

अपहरण के बाद मासूम की निर्ममता से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में बच्ची का अपहरण कर, उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रतलाम से गिरफ्तार कर लिया है।  सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि 22 वर्षीय  आरोपी हनी अठवाल को रविवार को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इंदौर लाने के लिए द्वारकापुरी टीआई की टीम के साथ रतलाम रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी। शहर के सुदामा नगर में रहने वाले सफाई कर्मचारी की साढ़े चार साल की बेटी को मुंहबोले मामा हनी अठवाल ने अगवा किया और दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मार डाला था। बच्ची के पिता की फटकार से गुस्साए दरिंदे ने 35 घंटे पहले ट्यूशन से बच्ची को अगवा किया था। आरोपी 2003 में भी सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। तब उसकी उम्र 17 साल थी। उसे एक साल बाल संरक्षण गृह में रखा गया। बालिग हुआ तो 2016 तक जेल काटी।