jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

अपहरण हुई युवती की खोज में गई पुलिस टीम पर किया पथराव

रतलाम। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाडलिया घाट से कुछ लोगों ने एक युवती का अपहरण कर लिया व उसे ग्राम रतनगढ़ पीठ ले गए। सूचना मिलने पर बाजना थाना प्रभारी दल के साथ युवती की तलाश में रतनगढ़ पीठ गया तो आरोपितों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इससे एक जवान घायल हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवती नहीं मिली। पुलिस दल वापस लौट आया। पुलिस युवती और आरोपितों की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार सीमा व उसके अंकल का लड़का प्रकाश निवासी ग्राम कुंडल दोनों कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम राजपुरा माता जी के पास पाडलिया घाट में आरोपित राजू निवासी ग्राम रतनगढ़ पीठ व उसके साथी आए व सीमा को पकड़ कर साथ ले जाने लगे। प्रकाश ने सीमा को छुड़ाने के प्रयास कर आरोपितों का विरोध किया तो प्रकाश के साथ मारपीट की गई व सीमा को अपने साथ ले गए। मारपीट में प्रकाश घायल हो गया सूचना मिलने पर सोमवार रात करीब 12 बजे बाजना थाना प्रभारी आर एस बर्डे पुलिस दल के साथ सीमा की तलाश करने ग्राम रतनगढ पीठ पहुंचे।हां एक घर के पास पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया, इससे आरक्षक दिनेश घायल हो गया। पथराव करने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। पुलिस दल ने रातभर जंगलों में आरोपितों व युवती की अनेक जगह तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। शिवगढ़ थाने पर प्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपी राजू व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट व युवती के अपहरण का मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।