ब्रेकिंग
गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश सिवनी मालवा: शराब ठेकेदार ने नियमों को ताक में रखकर बिना अनुमति पंचायत क्षेत्र में खोल दी अवैध शरा... हंडिया में मुहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए थे पुख़्... हरदा दुखद खबर: पति ने शराब के लिए मांगे पत्नी से रुपए, नहीं देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट मप्र के शहडोल में भारी बारिश से हाहाकार: रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भराया बार... हरदा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही केंद्र की मोदी सरकार -राजेश वर्मा  गुर्जर समाज हरदा के द्वारा मेद्यावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम  कार्यक्रम आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन आज से: निकलेगी हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली एवं ग्राम चौतलाय से कल...

अब फिल्म Thank God boycutt थैंक गाड का बायकाट की मांग जोरो पर,फिल्म पर हिंदू धर्म के अपमान का आरोप

बॉलीवुड | एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म थैंक गाॅड 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। उसी दिन से इस फिल्म को लेकर विरोध किया जा रहा है। अब ट्विटर पर बाॅयकाॅट थैंकगाॅड भी ट्रेंड करने लगा है। दरअसल लोगों ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया जा रहा है। ट्विटर पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कब तक बॉलीवुड फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाता रहेगा। कब तक वे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहेंगे।

- Install Android App -

थैंकगाॅड को बाॅयकाॅट करने की मांग

बता दें कि चित्रगुप्त को सृष्टि का लेखपाल माना जाता है। चित्रगुप्त परमपिता ब्रह्मा के 17वें पुत्र हैं। उन्हें कायस्थ कुल का इष्ट देव माना जाता है। वहीं अपकमिंग फिल्म थैंकगाॅड के ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा जो कि अयान के किरदार में हैं उनकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। जब उनकी आंख खुलती है तो उनके सामने यमराज और चित्रगुप्त होते हैं। इस सीन में चित्रगुप्त यानी की अजय देवगन के इर्द गिर्द काफी सारी लड़कियां हैं जिन्होंने बहुत छोटे कपड़े पहन रखे हैं। इसे देख यूजर्स का पारा हाई हो गया है। उन्होंने फिल्म पर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं