ब्रेकिंग
Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर... देश विदेश में प्रसिद्ध लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम मोदी

अरे ये क्या होगया ! भाई ने अपनी ही बहन से रचाई शादी, कई सालों से चल रहा था दोनों के बीच अफेयर, जानिए पूरा मामला

गांव वालों ने और पुलिस ने मिलकर रात में ही दोनों की शादी करा दी

जमुई : बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाई-बहन ने आपस में शादी कर ली। दरअसल, सोनो थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में एक युवक निरंजन दास की शादी तय हुई थी। यह खबर मिलते ही झारखंड की एक लड़की जमुई पहुंच गई और कहने लगी कि लोरंगी दास उसक प्रेमी है। वह उससे शादी करने की जिद्द करने लगी। गांव वालों ने और पुलिस ने मिलकर रात में ही दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद पता चला कि लड़का लड़की रिश्ते में भाई-बहन हैं। विवाह के बाद लड़का और उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं किे पुलिस ने जबरन शादी करा दी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, जिले के सोनो थाना इलाके में स्थित एक गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी। प्रेमी जोड़ा रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। इन दोनों का प्रेम प्रसंग बीते कई वर्षों से चलता आ रहा था। मामला तब सामने आया जब झारखंड के गिरिडीह के भेलवाघाटी की रहने वाली प्रेमिका शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर जमुई जिले के सोनो थाना के औरैया गांव पहुंच गई। इससे पहले प्रेमिका पुलिस के पास जाकर भी गुहार लगाई थी कि कई बार शारीरिक संबंध बना चुका उनका प्रेमी अब उसे धोखा दे रहा है।

पुलिस के फैसले पर भी उठ रहे सवाल

मिल रही जानकारी के अनुसार एसएन सिंह थाने के एक ड्राइवर के साथ गांव पहुंचे और लड़के के साथ मारपीट की और पूछताछ की। हालांकि मां और लड़के ने विरोध किया, लेकिन पुलिस वालों ने धमकाया की केस लंबा खींचेगा। डर से लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। लड़के से कागज पर हस्ताक्षर कराया गया, जिसके बाद लड़का और लड़की की शादी रात में ही करा दी गई। जानकारी मिल रही है की लड़की की उम्र 16 साल कुछ माह और लड़के की उम्र 22 साल बताया जा रहा है। निरंजन ने स्वीकार किया है कि सूरत में ही ममता का जब ब्रेकअप हुआ था तभी दोनों नजदीक आए थे।