jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

अवैध संबंधों का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नौकर, मालिक ने की हत्या

नई दिल्ली । सरोजनी नगर में एक दुकानदार ने अपने भतीजे और उसके दोस्त की मदद से अपनी दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या कर दी। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने दुकान के मालिक, उसके भतीजे परविन्द्र और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान मालिक ने बताया कि उसके अपने नौकर के साथ समलैंगिक संबंध थे। नौकर ने एक दिन उसका वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए उसने नौकर की हत्या की साजिश रच डाली।

दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी को सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला था। प्राथमिक जांच में युवक की पहचान सरोजनी नगर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाले के रूप में हुई। वह झारखंड के कोडरमा जिले का रहने वाला था।

एसएचओ इंस्पेक्टर देवेन्द्र कौशिक, इंस्पेक्टर विनीत मलिक, एसआई नवीन खोखर, एएसआई रितेश हुड्डा आदि की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मौत से पहले नौकर दुकान पर भी गया था।

- Install Android App -

मोबाइल सर्विलांस में भी यही बात सामने आई। इस पर पुलिस ने दुकान मालिक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके भतीजे परविन्द्र और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।

दुकान मालिक ने बताया कि नौकर से उसके समलैंगिक संबंध थे जिसका उसने वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर आरोपित ने यूपी के खुर्जा जिला निवासी अपने भतीजे परविन्द्र से मदद मांगी।

परविन्द्र अपने दोस्त रोहित के साथ 28 जनवरी को दिल्ली आया और दोनों एक होटल में रुके। दुकान का मालिक नौकर को लेकर वहीं पहुंचा। होटल में तीनों ने गला दबाकर नौकर की हत्या कर दी। इसके बाद एक बड़ी अटैची में शव ले जाकर सरोजनी नगर मेट्रो के पास फेंक दिया। इसके बाद रोहित और परविन्द्र खुर्जा चले गए थे।