jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

आज अखंड सौभाग्य के लिए हरितालिका तीज का निर्जला व्रत,कल घर घर विराजेगें विघ्न हर्ता सुखकर्ता

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी हरितालिका तीज का निर्जला व्रत।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए महिलाएं आज हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखेगी।यह व्रत बहुत ही कठिन होता है जैसे करवा चैथ का व्रत में निराहार महिलाएं रहती है इसी प्रकार इस हरितालिका तीज पर भी महिलाएं निर्जला उपवास करेगी। इसके साथ उन्हे रात्रि जागरण भी करना होता है।
व्रत को लेकर शहर में कई स्थानों पर भगवान शिव का पूजन किया जा रहा हैं। शहर की कालोनियो में महिलाएं किसी एक के घर पर भगवान शिव का पूजन करेगी वहां वहां फूलो स श्रृंगार किया जायेगा पूजन स्थल को सजाया जायेगा। भगवान शिव सुबह दोपहर और शाम को पूजन होगा फिर रात्रि में भी तीन बार पूजन किया जायेगा। सुबह फिर व्रत का पारण होगा। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को घर.घर विराजित करने के एक दिन पहले 18 सितंबर को उनके पिता शिव और माता गौरी का पूजन अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं करेंगी। हरतालिका तीज पर मनभावन वर के लिए कुंवारी कन्याएं और विवाहिताएं निर्जला व्रत रखकर रेत से बनी शिव.पार्वती की अस्थायी मूर्तियों का पूजन कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करेगी। इस अवसर पर शहर में रतजगा के कई आयोजन होंगे। इसमें सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। इसके साथ ही उत्सवी माहौल में रातभर मंदिरों में दर्शन.पूजन का सिलसिला चलेगा।
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार तृतीया तिथि 17 सितंबर को सुबह 11-08 से प्रारंभ होकर अगले दिन 18 सितंबर को दोपहर 12-39 बजे तक रहेगी। सुबह हरतालिका तीज का मुहूर्त 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 07 मिनट से 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। यह व्रत शिव के प्रिय सोमवार के दिन आने से इसका महत्व ओर बढ़ गया है। इसके साथ ही इस अवसर पर मंगलकारी रवि और इंद्र योग भी बन रहे हैं।व्रत के पारण का समय 19 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से है। व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में 24 घंटे निर्जला रहा जाता है। शाम के समय सोलह शृंगार कर व्रतधारी महिलाएं शिव.पार्वती की स्थापना कर दीप प्रज्ज्वलित करती हैं। माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है।

- Install Android App -

महिलाएं भगवान शिव का सोमवार होने से व्रत का महत्व बढ़ गया है व्रत के दौरान पूजन के साथ भगवान के नामों का स्मरण करना उनका पाठ करना बहुत ही फलदायी माना जाता हैं।वहीं दूसरे दिन गौरीपुत्र गणेश जी का घर घर आगमन हो रहा है जो बहुत मंगलदायक है। बच्चो में भगवान गणेश के प्रति बहुत ही उत्साह है।बहुत ही प्रेम से भगवान गणेश को घर लाते है और 11 दिन तक उत्साह के साथ उनका पूजन और आरती करते है। विघ्नहर्ता हमारे क्षेत्र की खुशहाली लाए ऐसी हमारे मकड़ाई एक्सप्रेस 24 परिवार की ओर से आप सभी को शुमकामनाएं आपका सब प्रकार से मंगल हो । जय गणेश विघ्नहर्ता।।