ब्रेकिंग
क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों... हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ...

आज दिन बुधवार का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

कई बार लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है. लेकिन अब निराश होने की जरूरत नहीं है. हल्दी से जुड़ा ये उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इसके लिए हल्दी की 11 या 21 गांठों की माला बना लें. अब इस माला को गणेश जी को अर्पित करें. इससे गणपति का आशीर्वाद मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष
आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

मिथुन
आज किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें।

कर्क
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह
आज बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या
आज नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

- Install Android App -

तुला
आज फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

वृश्चिक
आज भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

धनु
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

मकर
आज भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

कुंभ
आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

मीन
आज चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net