ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

आज शाम सात बजे से गुरु-पुष्य नक्षत्र, शुभ वेला में दस्‍तक देगा नया साल

मकड़ाई समाचार भोपाल। साल 2020 कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण साल सभी के लिए समस्याओं से घिरा हुआ रहा। स्वास्थ्य के साथ-साथ व्यापार हो या नौकरी, सभी जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस साल का आज अंतिम दिन है, लेकिन ये साल अच्छे योग के साथ खत्म होने जा रहा है। नया साल भी उसी शुभ योग के साथ शुरू होगा। आज शाम सात बजे से गुरु-पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो एक जनवरी तक रहेगा। यानी नए साल की दस्‍तक के साथ खरीदारी के शुभ योग बनेंगे।

- Install Android App -

शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि गुरु-पुष्य नक्षत्र श्रेष्ठ होता है। इस दिन स्वर्ण आभूषण या किसी अन्य वस्तु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यानी लोग नए साल की खुशियां सोने-चांदी व अन्य सामग्री खरीदकर मना सकेंगे। यह खरीदारी उनके लिए मंगलकारी साबित होगी। पुष्य नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस नक्षत्र वेला में व्यापार शुरू करने, घर खरीदने, शुभ कार्य करने सहित अन्य में लाभ की प्राप्ति होती है। गौरतलब है कि अभी 28 दिसंबर को सर्वार्थसिद्धि के साथ अमृतसिद्धि योग पड़ा था।

इससे पहले 11 दिसंबर से विवाहों के शुभ मुहूर्त भी समाप्त हो गए थे। अब चार महीने बाद विवाहों के शुभ मुहूत व मांगलिक कार्य कराने के शुभ मुहूर्त शुरू हो होंगे। पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र से वर्ष 2021 की शुरुआत होना बेहद शुभ संकेत है। आगामी साल में कोरोना नियंत्रण रहेगा। व्यापार की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही नौकरियों के नए-नए अवसर खुल सकते हैं।