jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की, आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। मंदिरो में पूजन पाठ अनुष्ठान सुबह से प्रारंभ हो जाएंगे। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साह हमें शहर के मंदिरों में भक्तो की भीड़ में नजर आएगा। मंदिरो के अलावा सनातन धर्म के परिवारो में घर.घर पर लोग नंद लाला लड्डू गोपाल काे आमंत्रित कर उनका पूजन कर उन्ह माखन मिश्री का भोग लगायेगे। शहर के बड़ा मंदिर सत्यनारायण मंदिर,गोपाल मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष सजावट देखी जा सकेगी। इसके धार्मिक संगठन समितियों द्वारा चल समारोह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। रात के 12 बजे तक श्रद्धालु भगवान का श्रृंगार करते है फिर 12 बजते ही भगवान को झूला झुलाया जाता हैं और उनके जन्म समय पर स्वयं कृष्णमय हो जाते हैं भगवान की उपस्थिति का अहसास होता है। श्रद्धा और विश्वास से भगवान की भक्ति फलदायी होती है।