ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

आतंकी हमलों से दहला सोमालिया, इस्लामिक धर्म उपदेशक सहित 23 की मौत

मोगादिशुः सोमालिया में सोमवार को हुए 2 आतंकी हमलो से 23 लोगों की मौत हो गई। पहला हमला  गलकायो शहर में हुआ जहां एक इस्लामिक धर्म उपदेशक और उनके कम से कम 17 अनुयायियों की मौत हो गई। गलकायो के एक पुलिस अधिकारी अहमद अवाले ने बताया कि सोमवार को तड़के दो आत्मघाती हमलावरों ने उपदेशक के घर ,जोकि एक सूफी दरगाह भी है, के सामने खुद को उड़ा लिया। इसके बाद चार बंदूकधारियों ने इमारत में घुसकर गोली चलानी शुरू कर दी।

- Install Android App -

इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल भी हुए।  अवाले ने बताया कि सोमाली सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कर्रवाई की और इमारत में भारी गोलीबारी हुई। पुलिस की ओर से हुई गोलीबारी में 3 हमलावर मारे गए और एक को जीवित पकड़ लिया गया। सोमालिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

धर्म उपदेशक शेख अब्दीवेली अली इल्मी के सोमालिया में सैकड़ों समर्थक हैं और उन्हें विवादित धार्मिक नेता माना जाता है क्योंकि कई वीडियो में उन्हें अपनी धार्मिक कविताओं को संगीत के साथ गाते देखा गया है जो कि चरमपंथियों के अनुसार इस्लाम के खिलाफ है। वहीं शेख इल्मी यह कहते हुए अपना बचाव करते थे कि संगीत इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ नहीं है। इसके अलावा मोगादिशु  के वदाजिर जिले के  भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुए कार बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई।