jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएंगे बजट के फायदे, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर में एक वर्चुअल कार्यक्रम में आम बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद आज पीएम बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में खुद यह जानकारी दी थी। बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा था कि यह 100 साल की भयंकर महामारी के बीच विश्वास और विकास का बजट है।

मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के संबोधन में देश के विजन को सामने रखेंगे। अगले 25 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में होने वाले बदलाव को लेकर भी मोदी संबोधित करेंगे।

भाजपा के सभी लोकसभा सांसद रहेंगे मौजूद

- Install Android App -

भाजपा ने पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को दिल्ली के जनपथ रोड़ पर स्थित अंबेडकर सेंटर में उपस्थित रहने को कहा है। अंबेडकर सेंटर में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर मोदी के संबोधन का टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। वहीं, आज सुबह राज्यसभा की कार्यवाही जारी रहने के कारण ऊपरी सदन के भाजपा सांसदों को संबोधन के दौरान उपस्थित रहने को नहीं कहा गया है।

इसके अलावा पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

बजट नया विश्वास लेकर आया

इससे पहले, मंगलवार को बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने बजट को आमजन के अनुकूल और प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि 100 साल की भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है। मोदी ने कहा था कि यह बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।