jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

आत्मनिर्भर का यह बजट ‘नए भारत’ की नींव रखेगा: अमित शाह

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार का वर्ष 2022-23 के लिए पेश बजट कोरोना महामारी के बाद के विश्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने और आजादी के 100 वें वर्ष के नये भारत की नींव रखेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश किये जाने के बाद  शाह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही।

- Install Android App -

 उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए नरेन्द्र मोदी जी और निर्मला सीतारमण जी का अभिनंदन करता हूं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का यह बजट कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रिणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना कोरोनाकाल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। वित्तीय घाटे का लक्ष्य 6.9% से घटाकर 6.4% करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत वित्तीय घाटे को 4त्न से नीचे लाने में सफल होगा।