ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

आदर्श ग्राम नागेपुर में रैली निकाल कर बेटियों ने माँगा बराबरी का हक

बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह खिलाफ रैली निकाली

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार वाराणसी रोहनिया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कि पूर्व संध्या पर लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आर्दश ग्राम नागेपुर में बेटियों के हक और अधिकार के लिये बालिका बचाओ रैली निकाली। रैली में शामिल नागेपुर और आसपास की सैकड़ों लड़कियों ने प्रधानमंत्री से कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों को रोक लगाने की माँग किया, उन्होंने तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे लगाये। लड़कियों ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है, जिसका खामियाजा महिलाओं और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है।बेटियों और महिलाओं के उपर होने वाली घरेलूहिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी, बलात्कार,मारपीट,आदि घटनाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। उन्होंने सरकार से शराब को पूरे प्रदेश में बिहार और गुजरात की भांति तत्काल बंद करने की मांग किया। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गाँवो में किशोरी लड़कियों की दशा चिंतनीय है लड़को और लड़कियों में अभी भी भेदभाव किआ जाता है और पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती और जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है,बहुत बार परिवार और उनके रिश्तेदारों द्वारा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती रहती है, इसलिए लड़कियों को घरेलु यौन उत्पीड़न व यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है।
महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि हमारे देश में बेटियां सुरक्षित नही है एक तरफ सरकार बेटी बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का नारा लगाती है और दूसरी तरफ हाथरस गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना रोज हो रही है जो कि मानवता के लिए एक धब्बा है और हम सभी के लिए शर्मनाक है. इन्ही सब की वजह से देश में लड़कियों की संख्या लगातार घट रही है। हम सरकार से लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हैं l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, आशा, सोनी, सरोज ,मधुबाला, खुशबू, वर्षा कलावती,अंजली, शमबानो, विद्या, अमित, सीमा, श्यामसुन्दर, विजय, रामबचन,सुनील, पंचमुखी, आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला लोक समिति संयोजिका अनीता पटेल ने किया।