ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर हंडिया थाने का किया घेराव,

हंडिया पुलिस राजनीति दबाव में काम करती है। -बलवीर सिंह तोमर गोंगपा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हंडिया। थाना क्षेत्र में विगत 3 माह में आदिवासी समाज के करीब चार पांच लोगों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज के साथ हुई वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महिला ब्लाक अध्यक्ष के साथ गाली गलौज एवं अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए हंडिया थाने का घेराव किया।,
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर के साथ पार्टी के कार्यकर्ता रिद्धनाथ मंदिर से हंडिया थाने तक रैली निकालकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंडिया थाने पहुंचे,
जहां टीआई सीएस सरियाम से पार्टी पदाधिकारियों की बहस भी हुई, इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी एसडीओपी हिमानी मिश्रा से मिले,
राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने बताया कि हंडिया पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्य कर रही है,
गरीब आदिवासियों के विरुद्ध अगर कोई भी झूठी शिकायत करता है। तो पुलिस उसको पकड़ कर थाने लाकर केस बना देती है,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन पटेल ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महिला ब्लॉक अध्यक्ष के साथ एक दबंग व्यक्ति द्वारा फोन पर गाली गलौज कर अश्लील हरकत करने की हंडिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया,अब पुलिस के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर हमें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं,। इस मौके पर हरदा जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उवस्थित थे।