ब्रेकिंग
हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आपत्तिजनक हालत में खेत में पकड़ा ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़ा, पेड़ में बांधकर की पिटाई, विडियो वायरल

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। फिर क्या था समाज के ठेकेदारों ने कोर्ट की तरह फैसला सुनाने में देरी नहीं की। पहले तो चुपके से उसका वीडियो बनाया और फिर उसे खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दोनों को पेड़ से बांध कर पीटते रहे। नाबालिग लड़की, समाज के ठेकेदारों के सामने रोती रही, गिड़गिड़ाती रही और अपनी अस्मत को सार्वजनिक नहीं करने की गुहार लगाती रही। लेकिन इन लोगों ने सख्त सजा देने में कोई रहम नहीं की, उसे लात-घूसों से भी पीटा।

यह पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आंजना पंचायत का है। जहां ग्रामीणों ने मकई के खेत में दो प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसके बाद उन्होंने सबसे पहले उनका वीडियो बनाया और उसके बाद दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद काफी संख्या में लोग खेत में जुट गए। गांव के युवकों ने प्रेमी युगल को बांस के पेड़ में बांध दिया। उसके बाद उन दोनों की पिटाई करने लगे।

दोनों में कैसे हुआ प्यार?

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि आंजना पंचायत की एक नाबालिग लड़की और मिर्जापुर गांव के नाबालिग लड़के के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों के बीच इश्क उस समय परवान चढ़ा, जब नाबालिग लड़का गांव में महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचने जाया करता था।

दोनों एक दूसरे को काफी चाहने लगे। लेकिन प्रेमी जोड़ी के नाबालिग और अंतरजातीय होने के कारण शादी नहीं हो सकी। इस बीच रविवार को प्रेमी जोड़ा गांव के एक मकई के खेत में मिलने पहुंचा। इसी दरम्यान गांव के युवाओं ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देखा। पहले उसका वीडियो बनाया और फिर उसे पकड़ लिया।

उन दोनों को युवाओं ने अपने कब्जे में लेकर बांस के पेड़ में बांध दिया। उसके बाद जमकर दोनों की पिटाई करने लगे। काफी देर बाद गांव में पंचायत बैठी। जिसमें एक पक्ष दोनों की शादी कराने पर अड़े थे। तो कुछ लोग आर्थिक दंड लगाने के पक्ष में थे। अंत मे लड़की के दूसरे जाति के होने के कारण शादीं नही कराने का विचार किया गया। वहीं लड़के वाले के परिजन पर आर्थिक दंड लगाने के बाद प्रेमी को छोड़ दिया गया। हालांकि, यह मामला पुलिस में जाने के बजाए पंचायत स्तर पर ही निपटा दिया गया।