ब्रेकिंग
हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आपसी रंजिश में युवक को गोली मारी, अफरातफरी, ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती

मकड़ाई समाचार उज्जैन। शहर में जहां एक और पुलिस लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद करवाने में व्यस्त थी वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। गोलीबारी में घायल हुआ युवक बाइक से जान बचाकर भागा। भागते हुए वह आगरा रोड स्थित दरगाह के सामने जा गिरा।

माधव नगर अस्पताल के सामने स्थित APM चेंबर के सामने कीर्ति नगर निवासी लोकेश उर्फ़ काजू पिता रामचंद्र ठाकुर को आयुष उर्फ बच्चा ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली लोकेश के पेट में जा लगी। घटना के समय लोकेश बाइक पर बैठा हुआ था। गोली लगते ही लोकेश बाइक लेकर जीरो पॉइंट ब्रिज से होता हुआ दरगाह मंडी चौराहे पर जा पहुंचा। जहां वह अचेत होकर सड़क पर जा गिरा। उसे गिरता देख मौके पर मौजूद चिमनगंज थाने का स्टॉप तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

- Install Android App -

माधव नगर अस्पताल के सामने गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आयुष के साथ उसका एक साथी और था। जो की आयुष के साथ भाग निकला। वही घायल लोकेश के साथ भी एक युवक था। गोली चलते ही वह युवक भी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर माधव नगर थाना पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर उक्त घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को किया हमला

एएसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपियों और घायल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसको लेकर आरोपियों ने युवक पर गोली चला दी। आरोपियों ने दो फायर किए थे। जिसमें से एक गोली युवक के पेट में जा लगी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों के संबंध में खोजबीन शुरू कर दी गई है।