मकड़ाई समाचार हरदा। आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को नशा मुक्ति विशेष अभियान के तहत जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि वृत खिरकिया के विक्रमपुर, रहटाकला, वृत हरदा के खेड़ीपुरा, टंकी मोहल्ला, पिलियाखाल एवं वृत टिमरनी के पिपल्याकला तथा धौलपुर कला में दबिश देकर कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष मोके पर नष्ट किया। जप्त किये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 18720 रूपये है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. सी. चौहान, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक दीपिका वाईकर, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, व समस्त आबकारी आरक्षको व नगर सैनिको का योगदान रहा।
ब्रेकिंग
