ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

आम जनता को राहत, पेट्रोल 16 और डीजल 12 पैसे हुआ सस्ता

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। शनिवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे और डीजल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 72.46 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 83.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल  76.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 77.73 रुपए 72.46 रुपए
कोलकाता 79.65 रुपए 74.32 रुपए
मुंबई 83.24 रुपए 75.92  रुपए
चेन्नई 80.73 रुपए 76.59 रुपए

- Install Android App -

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 82.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.53  रुपए, लुधियाना में 83.40 रुपए और पटियाला में  83.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर   पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 82.93
अमृतसर 83.53
लुधियाना 83.40
पटियाला 83.33

घर बैठे एेसे जानें दाम
आप भी अपने शहर में तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत फोन पर जान सकते हैं।