jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल कैद, 50 लाख जुर्माना

OP Chautala: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही उनकी चार सम्पत्तियां अटैच करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट का आदेश जारी होते ही OP Chautala को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें, इससे पहले शिक्षक भर्ती घोटाले में OP Chautala को 10 साल की कैद हुई थी और पिछले दिनों ही बाहर आए थे। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में OP Chautala के वकीलों ने दलील दी थी कि उनकी उम्र 90 साल के करीब है और शरीर का अधिकांश हिस्सा लकवाग्रस्त है, इसलिए कम सजा दी जाए।

- Install Android App -

वहीं सीबीआई की ओर से दलील दी गई थी कि यह भ्रष्टाचारियों को इस तरह कम सजा दी गई तो देश में गलत संदेश जाएगा। कोर्ट ने सीबीआई की दलील मानी और सजा में कोई नरमी नहीं दिखाई। सीबीआई ने 2005 में मामला दर्ज किया था और 26 मार्च 2010 को आरोप पत्र दायर किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 1993 और 2006 के बीच चौटाला की वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई थी।

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, ओम प्रकाश चौटाला ने 24 जुलाई 1999 से 5 मार्च 2005 की अवधि के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए अपने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों की मिलीभगत से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।