jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित कर मोदी जी का मनाया जन्मदिवस

मकड़ाई समाचार हंडिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शनिवार को जय नर्मदा एचपी गैस हंडिया ग्रामीण वितरक सुनील सोनकर द्वारा करीब 40 रसोई गैस कनेक्शन मातृशक्ति को वितरित कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।

- Install Android App -

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती मंजू धनगर, सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी भाजपा नगराध्यक्ष सुनील वर्मा व अरुण अग्रवाल के द्वारा उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन बैंक आफ इंडिया शाखा हंडिया के बसंत बाबू द्वारा किया गया। जन्मदिन के इस सुअवसर पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत गैस वितरक सोनकर द्वारा पुष्प हार पहनाकर किया गया।