jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

एंटीक और रेडियोधर्मी पदार्थ के नाम पर नौ करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने दुर्लभ राइस पुलर, दो अलग-अलग रेडियोधर्मी तत्वों के समस्थानिकों समेत दूसरे रेडियोधर्मी पदार्थ मुहैया करवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर राजस्थान व पंजाब में ठगी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की तलाश कर कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित राजेंद्र नगर निवासी अमित गुप्ता और महाराष्ट्र के नवी मुंबई निवासी गणेश इंगोले के रूप में हुई है।गौतम पुरी नाम के एक शख्स ने पुलिस में ठगी और धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि अमित गुप्ता और राकेश गोयल ने उनसे दुर्लभ वस्तुओं की मांग की थी। इसमें रेडियोधर्मी पदार्थ समेत दूसरे सामान शामिल थे। इन आरोपियों ने बाद में उसे गणेश इंगोले, सत्यनारायण अनोरिया और अन्य लोगों के साथ मुलाकात करवाई।

- Install Android App -

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अमित गुप्ता और गणेश इंगोले जयपुर में दर्ज विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने न्यायालयों से आवश्यक अनुमति लेकर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित गुप्ता गैंग का सरगना है। अमित ने राकेश गोयल के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को फंसाया था। आरोपी गणेश इंगोले ने मैकेनिकल में मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग कर रखी है। जांच में पता चला है कि आरोपी अमित गुप्ता, गणेश इंगोले और अन्य आरोपियों ने रेडियोधर्मी पदार्थ की प्रमाणिकता का परीक्षण करने के बहाने शिकायतकर्ता से पैसे ले लिए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को नासा और वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बेचकर मुनाफा कमाने का लालच दिया।