jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिलीं लाशें

एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है

उत्तर प्रदेश : एक गांव में शुक्रवार की रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। मामले की हर तरह के एंगल से जांच चल रही है।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि प्रयागराज स्थित नवाबगंज के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले की हर तरह के एंगल से जांच चल रही है। अलग पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था। निवासी भादवा सिराथू थाना कोखराज निवासी राहुल तिवारी दुधारू पशुओं का व्यापार करता था। वह सुरेश कुमार तिवारी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। राहुल तिवारी पत्नी प्रीति और तीन बेटियों के साथ रहता था। बेटियों की उम्र 12, सात और पांच वर्ष थी।

शुक्रवार की रात में राहुल परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। रात में घर के सभी पांचों लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह पड़ोसी दादू ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर दूसरे किराएदार संदीप को फोन करके बताया। ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से छानबीन की जा रही है।