ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

एमपी बड़ी खबर : मुरैना में पुरानी रंजिश में चली गोलियां 6 लोगो की मौत , 3 की हालत गंभीर

भोपाल मुरैना; मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। यहां दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं।

- Install Android App -

घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। विवाद का कारण वर्षो पुराना दोनो पक्ष का झगड़ा बताया जा रहा है।

पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल रवाना हो गया। वही जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंच गए।