ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

ऐश्वर्या परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, पति और बेटी के साथ दिखा कूल अंदाज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में परिवार के साथ अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके साथ मां वृंदा रॉय, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन नजर आए। ऐश्वर्या ने खुद अपने बर्थडे सेलिब्रेट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एेश्वर्या काफी खुश नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एेश्वर्या मां वृंदा राय के साथ नजर आ रही हैं और तीसरे फोटो में वो पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 कर्नाटका में हुआ था। साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। फिर क्या था उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की ऑफर मिलने लगे। उनके लुक और एक्टिंग ने सबको काफी अट्रेक्ट किया।

- Install Android App -

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या ने देवदास, उमराव जान, गुजारिश, रेनकोट, हम दिल दे चुके सनम, चोखेर बाली, अलबेला धूम 2, सरबजीत, बंटी और बबली जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करती नजर आई। ऐश्वर्या को एक नहीं बल्कि दो बाद फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका हैं।

इसके अलावा उन्हें फ्रांस सरकार ने औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से साल 2012 में उनका सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भारत सरकार ने पद्मश्री से साल 2009 में उनको नवाजा। बता दें कि बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। उनकी एक बेटी आराध्या है। ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं।