मकड़ाई समाचार हरदा। आज होटल बागबान पैलेस में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन (AIMRA) हरदा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बैठक कर संगठन पर चर्चा की व नवीन योजनाओं की जानकारी दी। वार्ता में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश रमानी ने कहा कि मोबाइल रिटेल व्यापारियों का अब किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनके हक की लड़ाई के लिए गठित हमारे एसोसिशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारी पूरे जोश-खरोश के साथ हर मुसीबत का मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने हर समस्या में व्यापारियों की मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकारिणी के बारे में बताया कि इसमें सर्वसहमति से उपाध्यक्ष राजेश दुगाया, सचिव मुकेश धमनानी, कोषाध्यक्ष अशोक बसंतवाणी, सह सचिव अभिषेक जैन एवं प्रवक्ता शुभम बंसल को मनोनीत किया गया। इस दौरान कार्यकारणी के अन्य सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। यह जानकारी प्रवक्ता शुभम बंसल द्वारा दी गयी।
ब्रेकिंग