jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

कपिल धारा योजना के तहत 5 कूप निर्माण की लाखो  रूपये की राशि  सरपंच ने डकारी, कलेक्टर के पास पहुंची शिकायत

 दिनेश अखाड़ीया मकड़ाई  समाचार झाबुआ ✍️✍️

- Install Android App -

झाबुआ । देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं के प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है और विकास के नाम से करोड़ों रुपए भेजे जा रहे हैं!  जो कि जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नहीं हो रही है सिर्फ कागजों पर अधिकतर योजना दिख रही है  सुना था  स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था की ₹100 दिल्ली से भेजता हूं और गांव मैं ₹10 पहुंचता है साहित आज ₹ 1 भी  में गांव के अंतिम पंक्ति में बैठे  हुये व्यक्ति के नसीब में नहीं है यहां आज डिजिटल जमाने में देखने को मिल रहा है! ऐसा ही एक राणापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोलियवाड़ का मामला सामने आया है कि  ग्राम ढोल्यावाड के पांच  आवेदक किसानो ने  जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिया!
जिसमे उल्लेख किया गया की कूप निर्माण के निजी कूप को सार्वजनिक बताकर पूर्व  सरपंच द्वारा उसके स्वयं के नाम का बिल राज कंन्ट्रेक्शन लगाकर राशि निकाली गई  साथ ही स्वयं का नाम रकसिंह भाबोर,उनकी पत्नी इंदिरा भाबोर  की मजदूरी भी रजिस्टर में भी डाल दी लिए दूसरी और आवेदक  ने अपने खेत मे सवय के पैसे लगाकर कूप खुदवाया  व निर्माण करवाया लिए किसान ने अपने साथ हुई धोखाधडी  की लिखित  शिकायत क़र कार्यवाही की मांग की है l

अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि भ्रष्टाचार करेगा उसको  बख्शा नहीं जाएगा अब आगे यह देखना है कि कलेक्टर रजनी सिंह  आगे क्या कार्रवाई क्या करती हैं