ब्रेकिंग
घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान! 

कमल नाथ बाेले-मध्यप्रदेश की पहचान इन्हाेंने माफिया से बनाई, मैंने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा, काैन सा पाप किया

मकड़ाई समाचार भिंड। प्रदेश सरकार की जनविराेधी नीतियाें के खिलाफ भिंड कांग्रेस ने आज राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आक्राेश रैली का आयाेजन किया। रैली में शामिल हाेने आए पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान इन्हाेंने माफिया से बनाई, मैने माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा, ताे काैन सा पाप किया।

- Install Android App -

कमल नाथ ने कहा कि रेत का काम ठेकेदाराें काे नहीं, बल्कि अंचल के नाैजवानाें काे ही मिलना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि शिवराज सिंह चाैहान अपने 17 साल का हिसाब दें, मैं अपने 15 माह का हिसाब दे दूंगा। शिवराज सिंह ताे झूठ काे भी शर्मा देते हैं। कमल नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री माेदी पूछते हैं कि 70 साल में क्या किया ताे सुनाे आप जिस स्कूल में गए वाे कांग्रेस ने ही बनवाए हैं। उन्हाेंने कहा कि 19 माह चुनाव काे बचे हैं, फिर जनता फैसला करेगी। कमल नाथ ने जनता से कहा कि कांग्रेस का साथ नहीं देना, बल्कि भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हाे ताे सच्चाई का साथ देना। वहीं रैली काे संबाेधित करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि किसी के बाप में दम नहीं, जाे 2023 में कांग्रेस काे सत्ता में आने से राेक लगे। आक्राेश रैली काे अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी संबाेधित किया।

धड़ाें में बटी कांग्रेस एक छत के नीचे नजर आईः जिले में लंबे अर्से बाद जन आक्रोश रैली के माध्यम से यह पहला मौका था, जब धड़ों में बटी रहने वाली कांग्रेस एक नजर आई। लहार विधायक पूर्व मंत्री डा. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह और पूर्व विधायक हेमंत कटारे एक साथ मंच पर नजर आए। पूर्व मंत्री गाेविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर गांव-गांव और नगर के हर वार्ड के लोगों में आक्रोश है।