ब्रेकिंग
हरदा: भारतीय सेना के सम्मान में हरदा की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता: विजय जेवल्या हंडिया : भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे ग्राम मालपोन के बाशिंदे! ग्रामीण बोले नल ज... भारत-पाकिस्तान पूरी तरह सीजफायर के लिए हुए सहमत...- डोनाल्ड ट्रंप! भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने रक्तदान की अपील की Big news: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए सहमत-ट्रंप MP BIG News: दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में 5 युवकों की मौत। परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ टिमरनी: खेत में पानी दे रहे 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज

कलयुगी पिता ने 7 वर्ष के बेटे की छाती पर बैठकर गला दबाया,जब उस मासूम के प्राण न निकल गए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौरं। कलयुगी पिता ने अपने 7 वर्ष के पुत्र की हत्या अपनी तीसरी पत्नि के भड़काने पर कर दी। पुत्र की छाती पर बैठकर गला दबाया जब तक उस मासूम की जान न चली गई। सात वर्षीय प्रतीक मुंडे की गला दबाकर हत्या करने वाले शशिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित ने बच्चे को गला घोंटकर मारा था।मासूम दम घुटने कितना छटपटाया होगा लेकिन क्रूर पिता प्राण निकलने तक बच्चे की छाती पर ही बैठा रहा।पुलिस ने उसकी तीसरी पत्नी ममता उर्फ पायल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मदर्ड डे पर उसने स्टेट्स पर प्रतीक का फोटो लगाया था। पायल ने उससे गुस्से में कहा, कुत्ते का फोटो क्यों लगाया है। अब वो रहेगा या मैं रहूंगी। इतना बोलकर उसने शशिपाल का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। शशिपाल ने तय कर लिया कि प्रतीक की हत्या कर देगा। सुबह से ही हत्या का मौका देखने लगा। रात को कूलर की हवा में सुलाने के बहाने रुम में ले गया। पहले बच्चे के साथ खेला। उससे पूछा कि मां प्यार करती है क्या। बच्चे ने ना कहा तो बोला दोनों मर जाते हैं। बच्चा डर कर दादी के पास जाने लगा, लेकिन शशिपाल ने प्यार करने के बहाने रोक लिया। मजाक मस्ती की और छाती पर चढ़कर गला घोंट दिया।बच्चा छटपटाया लेकिन आरोपित दम लगाता रहा। हाथ पैर सुन्न होने तक उसकी छाती पर ही बैठा रहा। करीब दो घंटे वह उसके रूम में ही रहा। दो बार फांसी लगा कर जान देने की कोशिश भी की। इसके बाद सुसाइड नोट लिख मोरटक्का चला गया। टीआइ आरडी कानवा के मुताबिक पायल से उसने तीसरी शादी की थी। प्रतीक पहली पत्नी अंजली का बेटा है। दूसरी पत्नी पूजा को दो महीने बाद ही छोड़ दिया था।

- Install Android App -

मदर्स डे पर स्टेट्स देख बोली मां, कुत्ते का फोटो क्यों लगाया-  आरोपित ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने पूछताछ कि लेकिन चहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी, बल्कि उसने कहा कि पायल के बोलने पर बेटे को मारा है।
एडिशनल डीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक शशिपाल पुत्र रामप्रसाद को मोरटक्का से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास फरारी काटने के लिए रुपये नहीं थे। वह सोना-चांदी के आभूषण बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर उसके फोटो और पोस्टर जारी कर चुकी थी।
एडीसीपी के मुताबिक मामले में शशिपाल की तीसरी पत्नी ममता उर्फ पायल को भी आरोपित बनाया है। उसके दबाव बनाने पर ही शशिपाल ने बेटे प्रतीक की हत्या की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ जल्द ही चालान पेश किया जाएगा। इस मामले को चिन्हित अपराधों में रखा गया है। पुलिस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपिल करेगी।