ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा। Today news: प्रदेश मे आज अति भारी बारिश का अलर्ट,  किस जिले में कब होगी बारिश पढ़िये

कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया – CM शिवराज

मकड़ाई समाचार भोपाल:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

- Install Android App -

सीएम श्री चौहान ने कहा है कि श्री कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया। वे राष्ट्रभक्त, रामभक्त, तपोनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ थे तथा उन्होंने अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। श्री चौहान ने कहा कि श्री कल्याण सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी। वे गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करते रहे। श्री कल्याण सिंह कुशल एवं कठोर प्रशासक थे तथा हमेशा जनता के हित में लगे रहते थे।  उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो शून्य हुआ है, उसे हम कभी नहीं भर सकते। वे भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के पुरोधा थे। हम सबकी प्रेरणा थे। मैं उनके चरणों में शत शत नमन करता हूं।