ब्रेकिंग
हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर...

कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी

Goa Congress: क्या गोवा में कांग्रेस पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है? गोवा विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले सत्र से पहले जो खबरें आ रही हैं, वो इसी ओर इशारा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी है। इनमें विधायक दल के नेता माइकल लोबो भी बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। अब सबकी नजर सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के राज्य प्रभारी सी टी रवि ने मई में कहा था कि अभी भाजपा के पास 20 विधायक हैं और हमने अन्य के समर्थन से सरकार बनाई है। साथ ही कहा था कि इस वर्ष के अंत तक हमारे पास 30 विधायक होंगे। इस बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 2019 में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

- Install Android App -

कांग्रेस नेता बोले- ऑल इज वेल

गोवा कांग्रेस ने अपने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत अन्य नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के होटल में पार्टी के 11 विधायकों की बैठक को गलत तरीके से देखा जा रहा है। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, ‘हमारे 11 में से आठ विधायक नए हैं। फ्लोर मैनेजमेंट पर (सदन में) बैठक हुई। हमारे वरिष्ठ विधायकों ने नए विधायकों के साथ चर्चा की थी और मुझे उम्मीद है कि सोमवार से आप देखेंगे कि कांग्रेस इस सरकार के खिलाफ सार्वजनिक मुद्दे उठा रही है।